फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघनाथ औरुकुंभकरण वध का दृश्य रहा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के 14वें दिन कलाकारों ने मेघनाथ और कुंभकरण वध का शानदार मंचन किया। शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण को संजीवनी बूटी से होश में लाया गया, जिसके बाद वह एक बार फिर मेघनाद को युद्ध के लिए ललकारता है। जिसमें लक्ष्मण मेघनाथ का वध कर देता है। उसके बाद रावण का छोटा भाई कुंभकरण रण भूमि में पहुंचता है और भगवान राम से युद्ध करता है। इस युद्ध में कुंभकरण राम के हाथों मारा जाता है। मेघनाथ और कुंभकरण वध के दृश्य ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान रामलीला में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वंदना रावत ने बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओं पर मनमोहक गीत सुनाकर जमकर तालियां बटोरी। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, उमेश प्रसाद बहुगुणा, भूपेश कुड़ियाल, रमेश चौहान, रुकमचंद रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें