उत्तरकाशी। उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर एक बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की ओर से पहाड़ी क्षेत्रों में बॉयोमीट्रीक मशीन से हाजिरी दर्ज कराने का विरोध किया गया। कर्मचारियों ने छठे वेतनमान के एरियर भुगतान करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान करने, पूल्ड हाउस टाइप-2 के आवास आवंटित करने व 26 वर्ष की सेवा पर 4200 ग्रेड वेतन का लाभ देने की मांग की। इस मौके पर तारा चंद्र को संगठन के मुख्य सलाहकार पद पर नामित किया गया। बैठक में रुकम सिंह नेगी, सोबन सिंह भंडारी, शंभू प्रसाद भट्ट, रुकमणी देवी, शैलेंद्री सेमवाल, बुगनी देवी, लक्ष्मी देवी, महेंद्र सिंह, कमल राणा, हिम्मत पंवार आदि मौजूद थे।