फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारी गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति पर भालू ने हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के तहत द्वारी गांव के एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद द्वारी गांव के जयेंद्र सिंह (55) इन दिनों अपनी छानी में रह रहा है। रविवार को वह अपनी छानी से दूर बैलों को चुंगा रहा था। तभी भालू ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। जयेंद्र सिंह की आवाज सुनकर उसके बैलों ने भालू का पीछा करते हुए उसे भगा दिया। देर शाम स्थानीय लोगों ने जयेंद्र को जिला अस्पताल में पहुंचाया। रैथल के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकेंद्र सिंह और भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस धर्मेंद्र राणा ने बताया कि जयेंद्र सिंह से उनकी बात हुई है। उसने बताया कि अगर बैल उसके साथ नहीं होते तो भालू उसको नहीं छोड़ता। बताया कि जयेंद्र सिंह का चार लोगों का परिवार है। उन्होंने वन विभाग से जयेंद्र सिंह को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें