फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोंगाड़ी गांव में मंडुवे की खेती का किया गया आंकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर एवं क्षेत्रीय पटवारी की मौजूदगी में ग्राम सभा बोंगाड़ी में महादेव सिंह गुसाईं के खेत में मंडुवे की फसल का आंकलन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर ने उपस्थित महिलाओं को उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेती में आज के आधुनिक दौर में कई वैज्ञानिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिल रहा है। इस मौके पर फसल आंकलन की सूचना एप के माध्यम से कृषि सांख्यकी एवं राजस्व आयुक्त भेजी गई। इस दौरान प्रधान बोंगाड़ी कविता गुसांई, सामाजिक कार्यकर्ता अवतार सिंह गुसांई, सहायक सांख्यकी अधिकारी रमेश भारद्वाज, सहायक कृषि अधिकारी जगमोहन बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें