चिन्यालीसौड़। विद्या भारती की ओर से उत्तरकाशी व टिहरी जनपद की संभागीय बौद्धिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता में चिन्यालीसौड़ शिशु मंदिर विद्यालय का दबदबा रहा। नई टिहरी में आयोजित प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में दीपक रावत ने प्रथम, 200 मीटर दौड़ में बीरचंद ने तृतीय, 400 मीटर दौड़ में किरन और पूजा बर्तवाल ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में गोपालमणी प्रथम व अंजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, गोला फेंक में अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं खोखो प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम उपविजेता रही। बौद्धिक प्रतियोगिताओं की अंताक्षरी में प्रीतिप्रज्ञा व दुर्गेस्वरी तथा गीत में वंदना खंडूड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक प्रश्न मंच में गोपाल, रोहित, अवंतिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्राचार्य देवी दत्त उप्रेती ने विजेता छात्र-छात्राओं को व टीम प्रभारी सुरेंद्र नेगी, प्रदीप पंवार, भीमभूषण उनियाल आदि मौजूद थ्ज्ञे।