फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता की विदाई को देखकर भाव विभोर हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला मंचन के चौथे दिन राम-सीता विवाह के दृश्य का मंचन हुआ। सीता की विदाई को देखकर पंडाल में बैठे दर्शक भाव विभोर हुए। इस दौरान राजा दशरथ अपने प्रजा के साथ रामलीला मैदान से पांच किमी दूर बड़ेथी पहुंचे। दर्शकगण इस बारात में भगवान राम के बाराती बने। बड़ेथी में पूरे विधिविधान से बरात का स्वागत किया गया। यहां शिव टेंट हाउस संचालक शांति प्रसाद भट्ट ने बारातियों का स्वागत किया। उनकी ओर से बारातियों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए। बारात में गढ़वाली पकवान अरसे और रोट लोगों को खूब भाए। बारात के स्वागत में उन्होंने बारातियों का तिलक करने के साथ ही शगुन भी दिया। उसके बाद यहीं पर कलाकारों ने राम-सीता विवाह का शानदार मंचन किया। इस मौके पर जयेंद्र पंवार, भूपेश कुड़ियाल, शांति प्रसाद, रमेश चौहान, सुमन राणा, विक्रम शाह, रुकम चंद रमोला, ऊषा चौहान, तस्दीक खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें