उत्तरकाशी। आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित श्रीराम लीला मंचन के तीसरे दिन पुष्प वाटिका में गौरी पूजन, धनुष खंडन एवं परशुराम-लक्ष्मण संवाद दृश्य का मंचन हुआ। धनुष खंडन में पहुंचे विभिन्न देशों के राजा-महाराजों ने अपनी हास्या कला से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। सीता की भूमिका निभा रही ललिता पंवार, राम नरेंद्र राणा, लक्ष्मण धर्मेंद्र रमोला, जनक जयेंद्र पंवार, परशुराम अमर पाल के बेहतर अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रभावती गौड, मीना नौटियाल, तस्दीक खान, दिनेश गौड, भूपेश कुड़ियाल, रुकम चंद, अजय प्रकाश बडोला, गजेंद्र प्रेमी, प्रताप सिंह रावत आदि मौजूद थे।