फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृजमोहन व गब्बर सिंह चौहान बने पीटीए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। राइंका गुंदियाट गांव शिक्षक अभिभावक एसोसिएशन की बैठक में विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर बृजमोहन चौहान अध्यक्ष चुने गए। वहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमोला में गब्बर सिंह चौहान को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रइांका गुंदियाट गांव में आयोजित शिक्षक अभिभावक एसोसिएशन की बैठक में शीघ्र रिक्त पदों को भरने की मांग की गई है। इस मौके पर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए बृजमोहन चौहान अध्यक्ष, प्रेम सिंह सिंधवाल पदेन प्रधानाचार्य उपाध्यक्ष, सुरेंद्र शाह सचिव, फुलक सिंह कंडियाल उप सचिव, नत्थी सिंह रावत कोषाध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर उमानाथ मिश्रा, दीपक नेगी, मक्खन सिंह नेगी, मनवीर रावत, शूरवीर सिंह राणा, वचन सिंह आदि मौजूद थे। उधर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमोला की बैठक में गब्बर सिंह चौहान अध्यक्ष, अमित कुमार सिंह सचिव, जयदेव प्रसाद नौडियाल कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें