उत्तरकाशी। सौम्यकाशी रोटरी क्लब की और से जिला अस्पताल में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में करीब एक हजार मरीजों ने पंजीकरण कराया। शिविर का शुभारंभ गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने किया। इस दौरान देहरादून से आए वरिष्ठ न्यूरो सर्जन एचसी पाठक, फिजिशियन खुशवंत सिंह, हड्डी रोग, कार्डिलॉजिस्ट समेत पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब एक हजार मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया। इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुमन रावत, माधव जोशी, मोहन डबराल, अजय पुरी, सुरेंद्र दत्त उनियाल, शैलेंद्र नौटियाल, महेंद्र परमार, प्रताप बिष्ट, राजेश जोशी, उमेश बहुगुणा आदि मौजूद थे।