उत्तरकाशी। राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कालेज में जनपदीय स्तर की विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विकास खंडों से चयनित छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत, विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान मौखिक, लिखित तथा भाषण प्रतियोगिता के आधार पर राइंका बौन पंजियाला के सोवेंद्र शाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राइंका बनचौरा के सचिन चौहान ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका हाईस्कूल ज्ञानसू की रचना आर्य तृतीय रही। इस मौके पर कार्यक्रम के जनपद समन्वयक डीपी पैन्यूली ने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। यह संगोष्ठी 13 सितंबर को चमोली जिले में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान डा. केएन रतूड़ी, यशपाल भंडारी, लोकेंद्र सिंह परमार, जगत सिंह चौहान, भगवती सिंह राणा, सुमन सिंह रावत आदि मौजूद थे।