फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से राइंका मुस्टिकसौड़ में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें भटवाड़ी ब्लॉक के विभिन्न युवा मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर किशनपुर ब्लॉक की टीम ने वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम एवं कुरोली की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ तथा पुुुरुष वर्ग में 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। समापन समारोह में नेहरू केंद्र के जिला युवा समन्वयक शिव प्रसाद सेमल्टी ने कहा कि मनुष्य के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें