फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित डाक्टरों व कर्मियों का जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सहित पांच डॉक्टर एवं तीन कर्मचारियों का जवाब-तलब किया है।
मंगलवार सुबह डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की, तो पांच डॉक्टर, दो फार्मासिस्ट व एक वार्ड ब्वाय अनुपस्थिति मिले। साथ ही प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. शिवा कुड़ियाल भी नदारद मिले। उन्होंने सभी का जवाब-तलब किया। साथ ही प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का चार्ज देख रहे डा. भागेंद्र रावत से मंगलवार के बायोमीट्रिक उपस्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान सीएमओ डा. कल्पना गुप्ता, डा. बचन सिंह, डा. एसडी सकलानी, डा. सुधा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें