फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई आरसेटी द्वारा उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एसबीआई आरसेटी के निदेशक एससी दीक्षित ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पूरे अगस्त तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बार्सू, बांदू, सिंगोट, उपरीकोट, भराणगांव, चमियारी, बसूगा एवं बौगाडी गांवों में भी लोगों को स्वरोजगार से जुड़े प्रशिक्षण की जानकारी दी जाएगी। वहीं संस्थान के संकाय जगत सिंह राणा, नैना डोगरा ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों को सब्जी उत्पादन, डेरी, मशरूम उत्पादन एवं पुष्प की व्यवसायिक खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें