उत्तरकाशी (ब्यूरो)। ब्रिज ऑफ होप संस्था की ओर से बीरपुर डुंडा की गरीब महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। केंद्र में महिलाएं निशुल्क प्रशिक्षण लेकर आजीविका जुटा सकती हैं। डुंडा में बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च के चाइल्ड केयर प्रोजेक्ट के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ फॉदर पॉल की ओर से किया गया। केंद्र में एक बार में 15 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च के डीकन अनिल कुमार, सेंट जॉन स्कूल देहरादून के प्रभारी इनोश जेकब, बीजेपी मंडल अध्यक्ष महावीर नेगी मौजूद रहे।