उत्तरकाशी (ब्यूरो)। पंडित रामशरण बालिका शिक्षा प्रोत्साहन संस्था की ओर से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हाईस्कूल की मेधावी छात्र मानसी चौहान को पुरस्कृत किया गया। हाईस्कूल पाटा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर मानसी चौहान को समिति द्वारा प्रमाणपत्र सहित तीन हजार की नगद धनराशि दी गई। समिति के संस्थापक पूर्व प्रधानाचार्य प्रद्युम्न नौटियाल ने बताया कि समिति की ओर से संग्राली, पाटा, बग्यिालगांव की बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यह पुरस्कार योजना चलाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद नौटियाल, यशवंती सेमवाल, परमानंद नौटियाल, अनिल सेमवाल, हकीमउद्दीन खान, रमेश मिश्रा, अनिल नौटियाल, प्यारेलाल आदि मौजूद थे।