पुरोला (ब्यूरो)। रविंद्र जुवांठा एवं प्रवीन बडोनी का क्रमश: पीसीएस व वित्त अधिकारी पद में चयन होने पर क्षेत्र के नागरिकों की ओर से अभिनंदन किया गया।
नगर पंचायत की ओर से आयोजित समारोह में पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री बरफिया लाल जुवांठा के पुत्र रविंद्र जुवांठा एवं पोरा गांव निवासी प्रवीन बडोनी के सम्मान में नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल हिमानी ने अभिनंदन पत्र पढ़ा। रविंद्र जुवांठा ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया। प्रवीन बडोनी ने कहा कि कड़ी मेहनत से कोई भी व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शांति जुवांठा, खिलानंद बिजल्वाण, चंद्रमोहन नौडियाल, बलदेव असवाल, नीलांबर बडोनी आदि मौजूद थे।