उत्तरकाशी (ब्यूरो)। जनपद के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक की ओर से 26 अगस्त को जिला योजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक ली जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि बैठक का आयोजन जिला सभागार में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।