फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागणीढांग, बाखीला गुफा, डीडीताल, दयारा को जोड़ा जायेगा सर्किट पर्यटन से- गोपाल रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। होटल एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन नेताला स्थित एक होटल में आयोजित किया गया, जिसमें जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

अधिवेशन का गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत, जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव व अपर सचिव पर्यटन ईवा श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक ददनपाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक गोपाल रावत ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार के सहयोग से शीघ्र जनपद में एक ऐसी योजना बनाई जा रही है, जहां पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं हो। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हर्षिल बगोरी के लिए पर्यटक सर्किट स्टे बनाया जाएगा, जिसके लिए देश के टूर आपरेटरों से संपर्क किया जा रहा है। शहर नगरीय क्षेत्र में रेस्टोरेंट खोले जहां स्थानीय व्यंजन बनाकर संस्कृति के साथ नया पर्यटन को आकर्षित करें। अपर सचिव ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि संभवता हर्षिल भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। गर्तांगली उत्तराखंड के एंडवेंचर टूरिज्म का एक सिंबल बन सकता है। मनेरी में स्वदेशी एडवेंचर के तहत केंद्र सरकार से बजट की मांग की गई है, जुलाई अंत तक डीपीआर तैयार की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ददनपाल ने कहा कि होटलों में ठहरने वालों के अनिवार्य रूप रिकार्ड रखें एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखें। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी केएस नेगी, संरक्षक आरएस जमनाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजयपुरी, सलाहकार हिमांशु शेखर जोशी, विजय बहादुर, शैलेेद्र मटूड़ा राजाराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें