फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जायडस कर्मियों ने भैंस के आगे बजाई बीन, प्रदर्शन

विज्ञापन
सितारगंज में जायडस फैक्टरी के गेट पर प्रदर्शन के दौरान भैंस के आगे बीन बजाते पालिकाध्यक्ष हरीश द? - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। जायडस फैक्टरी के बंद होने के बाद से आंदोलनरत कर्मचारियों ने रविवार को पालिकाध्यक्ष के नेतृृत्व में भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने फैक्टरी की अवैध बंदी को समाप्त कर कार्य बहाली की मांग की। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के अवैध बंदी घोषित करने के बावजूद फैक्टरी को चालू नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों के परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को जायडस फैक्टरी खोलने व 1200 श्रमिकों की कार्य बहाली की मांग करते हुए कर्मचारियों ने फैक्टरी गेट पर 219वें दिन भी धरना जारी रखा। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने कर्मचारियों के धरनास्थल पर पहुंचकर जायडस कर्मचारियों के साथ भैंस के आगे बीन बजाई। आरोप लगाया कि फैक्टरी प्रबंधन सुनवाई नहीं कर रहा है जबकि राज्य सरकार भी बंदी को अवैध घोषित कर चुकी है। इसके बावजूद फैक्टरी में न तो उत्पादन शुरू हुआ और न उनकी कार्य बहाली की गई।
आरोप लगाया कि तमाम आदेशों के बाद भी कर्मचारियों की सुनवाई नहीं हो रही। सुनवाई न होने के कारण वे भैंस के आगे बीन बजाने को मजबूर हैं। निर्णय लिया गया कि सुनवाई न होने पर देहरादून कूच करेंगे। प्रदर्शनकारियों में जायडस वेलनेस इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष विकास सती, धर्मेंद्र सिंह, दीपक, चारू, मनोज, रंजना, भास्कर, अजय, रविंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें