हरिद्वार में स्वर्ण पदक के साथ युवराज सिंह।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। हरिद्वार में 14 से 15 अगस्त को आयोजित हुई उत्तराखंड स्ट्रैंथ स्पोर्ट्स फेस्टिवल प्रतियोगिता में रुद्रपुर के युवराज सिंह तोमर ने पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक अर्जित किया है। जगतपुरा निवासी युवराज तोमर ने बताया कि पावर लिफ्टिंग भार वर्ग 83 किलो में उन्होंने 125 किलो के बेंच प्रेस में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अर्जित किया है। जबकि स्ट्रांगमैन में 80 किलो भार वर्ग में भी स्वर्ण पदक अर्जित किया है। इसके साथ ही टीम सदस्य जय कुमार ने जूनियर वर्ग में 83 किलो भार वर्ग में बेंच प्रेस में स्वर्ण व डेडलिफ्ट में रजत पदक अर्जित किया है। जबकि संजय ने 93 किलो में डेडलिफ्ट में रजत, संजीव कुमार ने 59 किलो में एक स्वर्ण और एक रजत पदक अर्जित किया है।