फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वेटलिफ्टिंग में युवराज ने स्वर्ण और अंश ने जीता रजत पदक

Fri, 25 Sep 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण साई के दो पहलवानों ने अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग में पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 19-21 सितंबर तक सहानपुर में यूपी स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें साई काशीपुर से अंडर-17 में 56 किग्रा भार वर्ग में अंश यादव ने कुल 164 किग्रा भार उठाकर रजत पदक प्राप्त किया। वहीं 15-18 सितंबर तक खन्ना लुधियाना में पंजाब स्कूल स्टेट वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। अंडर-19 में 79 किग्रा भार वर्ग में युवराज सिंह ने 224 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। दोनों खिलाड़ी करीब एक साल से साई काशीपुर में कोच पवन शर्मा से प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच ने बताया कि युवराज सिंह का चयन 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक दिल्ली में होने वाली नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें