फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कृष्ण बनो प्रतियोगिता में युवान को प्रथम पुरस्कार

Sat, 09 Sep 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में जन्माष्टमी मनाते अग्रवाल सभा के लोग।- स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
अग्रवाल सभा ने हर्षोल्लास से मनाई जन्माष्टमी
विज्ञापन

रुद्रपुर। अग्रवाल युवा संगठन ने जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कृष्ण बनो प्रतियोगिता में युवान अग्रवाल प्रथम, हितांशी अरोड़ा द्वितीय और तृतीय स्थान यशिका जोशी को प्राप्त हुआ। विधायक शिव अरोरा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। संचालन राजेश बंसल ने किया। वहां पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गौतम रुंगटा, ताराचंद अग्रवाल, पीडी अग्रवाल, बजरंग गर्ग, अशोक मित्तल, संजय ठुकराल, संजय जुनेजा, शीना ठुकराल आदि थे। संवाद

पांच मंदिर में हुआ कृष्ण लीला का मंचन

रुद्रपुर। कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के नौवें दिन पांच मंदिर में कृष्ण जन्म लीला का मंचन किया गया। शुक्रवार को पांच मंदिर में सनातन धर्म सभा ने वृंदावन से आए कैलाश चंद शर्मा के नेतृत्व में भव्य कृृष्ण जन्म लीला का आयोजन किया। आयोजन में श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री ओमप्रकाश अरोड़ा, अमित अरोड़ा, विजय विरमानी, गौरव बेहड़, राकेश सुखीजा, विजय जग्गा, मनोज मुंजाल आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री कृष्ण रूप सज्जा में नकुल अव्वल
बाजपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर संकटमोचन श्रीबालाजी घाटा मंदिर में श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नकुल सरना प्रथम, परी द्वितीय जबकि नृत्य प्रतियोगिता में सुदामा, वर्षा और ताशू की टीम क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते, सामाजिक कार्यकर्ता रामअवतार यादव, सभासद राजदीप तिवारी, सुनील कुमार, सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने संयुक्त रूप से किया। विजेताओं को मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहां पर किसान नेता जगतार सिंह बाजवा, आप नेता सुनीता टम्टा, गोपाल कृष्ण वर्मा, राजकिशोर सिंह, रवि सरना, हरी सिंह यादव, कुलदीप सैनी आदि थे। संवादफोटो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें