फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : चंपावत ने पिथौरागढ़ को 4-2 से हराया

विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेलते खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब चंपावत ने जीत लिया है। पेनल्टी शूटआउट से निकले निर्णय में चंपावत ने पिथौरागढ़ को 4-2 से हराया। रविवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में छह दिवसीय अंडर-15 बालकों की राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। मुख्य अतिथि सीडीओ विशाल मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू कराया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबला ऊधमसिंह नगर और चंपावत के बीच खेला गया। इसमें चंपावत की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद चंपावत और पिथौरागढ़ के बीच फाइनल खेला गया। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, मैच रेफरी पुष्कर जोशी, मनोज कंडवाल, प्रियंका रावत, हेमा पंत, मो, सलीम, मुबारक हुसैन, सतनाम व तनवीर अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें