फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: देहरादून को हराकर पिथौरागढ़ ने फाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य स्तरीय अंडर-15 बालक फुटबाल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार की शाम को स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

खेल निदेशालय की ओर से शनिवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांचवें दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ की टीम ने देहरादून को 3-0 हराया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऊधमसिंह नगर और चंपावत के बीच खेला गया। देर शाम होने के कारण मैच को बीच में ही रोक दिया गया।
अब रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद फाइनल में पहुंचने वाली टीम के साथ पिथौरागढ़ की टीम खिताब के लिए भिड़ेगी। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, मैच रेफरी पुष्कर जोशी, मनोज कंडवाल, प्रियंका रावत, हेमा पंत, मो. सलीम, मुबारक हुसैन, सतनाम व तनवीर अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें