फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की टीमें जीतीं

विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलतीं बालिका खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्यस्तरीय ओपन बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने-अपने मैच जीते। प्रतियोगिता के ग्रुप ए के मैच पूरे हो गए हैं। अब ग्रुप बी में चयनित टीमों के मैच खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में लीग कम नॉकआउट आधार पर चल रही फुटबाल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में उत्तरकाशी ने ऊधमसिंह नगर को 5-0 से हराया। दूसरे मैच में बागेश्वर ने मुनस्यारी को 4-0 से हराया। तीसरे मैच में पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा को टीम 2-0 से शिकस्त दी।
जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली ने बताया कि चौथे दिन स्टेडियम में तीन मुकाबले गए हैं। दूसरे ग्रुप में चयनित टीमों के बीच मैच खेले जा रहे हैं। इस दौरान उपक्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल, निधि बिंजोला, धीरज जोशी, कैलाश सिंह, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें