फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में आईआरबी की टीम बनीं चैंपियन

विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस लाइन में विजेता खिलाड़ी को मेडल देते एएसपी अभय सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस लाइन में चल रही 21वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता में कुश्ती वर्ग में आईआरबी वन की टीम पहले स्थान पर रही। 40वीं वाहिनी व 31वीं वाहिनी पीएसी की टीमें दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कबड्डी में टिहरी जिले की टीम को पराजित कर 20वीं वाहिनी पीएसी और हरिद्वार जिले की टीम को हराकर 46वीं वाहिनी पीएसी ने फाइनल में प्रवेश किया। एएसपी अभय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक बांटे। बॉक्सिंग के 71 किलो भार वर्ग में पुरुष वर्ग में गोविंद कार्की को स्वर्ण पदक, जगत सिंह को रजत पदक व मनदीप सिंह को कांस्य पदक दिया गया। 80 किलो भार वर्ग में जावेद अख्तर को स्वर्ण व गोपाल रावत को रजत मिला।
इसी तरह 86 किलो भार वर्ग में धन सिंह को स्वर्ण व नरेश को रजत मिला। 92 किलो भार वर्ग में किशोर कुमार को स्वर्ण, महेंद्र रावत को रजत व नरेश कुमार को कांस्य पदक मिला। पुरुष कुश्ती 57 किलो भार वर्ग में नवनीत कुमार प्रथम, हिम्मत नेगी द्वितीय व अनिल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 74 किलो वर्ग भार में अमित कुमार प्रथम, रजनीश यादव द्वितीय व मो. सलीम तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें