गदरपुर में छात्रा को चेक सौंपते कंपनी के अधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
बायोटेक इंडिया लिमिटेड की ओर से ग्राम आदर्शनगर के किसान आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में कृषि संबंधी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें कृषि क्षेत्रों में प्रयोग की जा रही नई तकनीकों की जानकारी देने के साथ ही आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के 10 विद्यार्थियों को ढाई-ढाई हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।
इस दौरान बायोटेक के स्थानीय वितरक संजीव सेतिया, क्षेत्रीय अधिकारी नरेंद्र त्यागी, प्रधानाचार्य दयानंद, छेदीलाल मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)