रुद्रपुर। रुद्रपुर की मलिन बस्ती ट्रांजिट कैंप का 38 वर्षीय युवक शनिवार को कोरोना पॉजिटिव निकला। युवक दिल्ली से लौटा था। पंतनगर स्थित पंत भवन में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से 17 जून को युवक का सैंपल लिया। शुक्रवार को ऋषिकेश एम्स की कोविड लैब की रिपोर्ट में युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। उसे कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। जिले में अब कोरोना कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 235 हो चुकी है। इनमें से 114 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।