फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक की गंभीर हालत होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात कुआंखेड़ा निवासी जितेंद्र सिंह (35) पुत्र कृपाल सिंह सिडकुल की एक फैक्टरी से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। रास्ते में जितेंद्र की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार था कि जितेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार बिरिया मझोला गांव निवासी घनश्याम और नगर के वार्ड संख्या आठ निवासी अनुज स्वरूप घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
वहीं अनुज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। जितेंद्र के दो छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी। संवाद
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में खेत में मिला लापता युवक का शव
नानकमत्ता। डियूढ़ी खेमपुर मार्ग पर खाली पड़े खेत में मंगलवार की शाम को एक युवक का शव पड़ा होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष केसी आर्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त निशान सिंह (22) पुत्र काला सिंह निवासी ग्राम डियूढ़ी के रूप में हुई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि निशान सिंह दो दिन से लापता था। युवक का शव काला पड़ा गया था। कई जगह जलने के काले निशान भी थे। पास में ही खेत में ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें