फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Sat, 27 Dec 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सात दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वह दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। ग्राम चंदननगर दिनेशपुर निवासी अनुपम सरकार (21) पुत्र दीपक सिडकुल की कंपनी में काम करता था। 20 दिसंबर की सुबह वह बाइक पर अपने साथी के साथ डयूटी आ रहा था। जयनगर के पेट्रोल पंप के पास सड़क पर अचानक आए लावारिस जानवर से बाइक टकरा गई। इसमें अनुपम गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं साथी मामूली रूप से घायल हो गया। अनुपम को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक सप्ताह चले इलाज के बाद शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें