पंतनगर। सड़क हादसे में घायल विवि परिसर निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि स्थित कृषि महाविद्यालय में कृषि श्रमिक पद पर कार्यरत धर्म रावत परिसर की लालबाग काॅलोनी के 100/54 नंबर आवास में सपरिवार रहते हैं। बीते बुधवार सुबह पांच बजे उनका पुत्र सुमित रावत (24) किसी काम से बाइक से बरेली के लिए निकला था। भोजीपुरा के पास तेज रफ्तार कार ने सुमित की बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में सुमित को गंभीर चोटें आई थीं। राहगीरों ने सुमित को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार सुबह इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई।