रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से ग्राम दहिया भोज फरीदपुर बरेली निवासी दीपक भारद्वाज (29) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाने से एसआई महेश कांडपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतक के पिता मदनलाल का कुछ वर्ष पूर्व एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। इसके बाद से वह यहां जगतपुरा निवासी अपने करीबी रिश्तेदार के घर रह रहा था। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा।