फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 01 Oct 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। हल्द्वानी के लामाचौड़ में बाजपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम सैनी की सड़क हादसे में सोमवार को मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि शिवम सैनी के मोबाइल पर एक युवती का फोन आया था। कुछ देर के बाद उन्हें बताया गया कि आपके लड़के का लामाचौड़ के पास एक्सीडेंट हो गया है। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग हल्द्वानी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां शिवम सैनी की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शिवम सैनी की हत्या करने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है। पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। उसके बाद गांव स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें