खटीमा। पिथौरागढ़ के विलाई (भाटी गांव) निवासी प्रकाश भट्ट ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि आठ जनवरी को उनका बेटा शुभम भट्ट (22) अपने दोस्त जाखनी (पिथौरागढ़) निवासी साहिल गिरी के साथ बाइक पर खटीमा से पिथौरागढ़ जा रहा था। गन्ना सेंटर के पास रोडवेज बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक में सवार उनका पुत्र और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। हालात गंभीर होने से उनके पुत्र को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनके शुभम की मौत हो गई। उसके साथी को बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद