काशीपुर। फ्लैक्सी लगाते समय हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मोहल्ला काजीबाग निवासी आसिफ (30) पुत्र यासीन बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वह मानपुर रोड पर विज्ञापन की फ्लैक्सी लगा रहा था। इस दौरान एचटी लाइन के छूने से करंट की चपेट में आकर वह नीचे गिर गया। साथियों ने उसे एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक दुकान संचालक था। खाली समय में फ्लैक्सी लगाने का भी काम करता था। मृतक ने अपने पीछे तीन साल की बेटी को छोड़ा है। वह चार भाईयों में सबसे छोटा था। संवाद