फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाजपुर। गांव गजरौला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात गांव गजरौला निवासी जितेंद्र (24) ने अपने भाई रामभजन को फोन कर कहा कि ''''मैं अब नहीं बचूंगा, जल्दी आओ''''। इसके बाद फोन कट गया। मौके पर पहुंचा रामभजन ने पड़ोसी की सहायता से जितेंद्र को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जा रहा था, कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस पर रामभजन ने 112 नंबर पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि जितेंद्र मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार मृतक जितेंद्र शुक्रवार रात को घर में अकेला ही था। उसके परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे। परिजनों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें