बाजपुर। बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल ने पुलिस टीम के साथ बैंतखेड़ी काली माता मंदिर पास चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध रूप से घूमते पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप सिंह निवासी गांव इटव्वा बताया।