फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 141 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। पुलिस ने 141 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुजिया गांव के पास गश्त के दौरान कुछ युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने एक युवक को रोका और संदेह होने पर उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम वार्ड नंबर 13 निवासी यूसुफ अंसारी उर्फ गुड्डू बताया। तलाशी लेने पर उसके पास 141 ग्राम स्मैक मिली। उसके पास एक मोबाइल और 2090 रुपये भी मिले। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह नानकमता के एक युवक से स्मैक लेकर आया था। यह स्मैक उसने खटीमा में स्टोन क्रशर के पास किसी व्यक्ति को देनी थी। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें