फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kichcha: अपनी शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक और फुफेरे भाई की मौत, घर का था इकलौता बेटा

Wed, 26 Apr 2023 04:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

सार

देवकुमार अपनी शादी के कार्ड शक्तिफार्म और दिनेशपुर में बांटने के लिए बिजनौर से अपनी बुआ के बेटे मिथलेश कुमार (24) पुत्र नंदू के साथ बाइक पर निकला था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
देव कुमार की फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में अपनी शादी का कार्ड बांटकर शक्तिफार्म से लौट रहे बिजनौर के युवक और उसके फुफेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक शहदौरा के पास सड़क पर खड़ी ट्राॅली से टकरा गई। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ग्राम हेमराजपुर जिला बिजनौर निवासी दिनेश कुमार के पुत्र देवकुमार (25) की दो मई को शादी होनी थी। मंगलवार सुबह देवकुमार अपनी शादी के कार्ड शक्तिफार्म और दिनेशपुर में बांटने के लिए बिजनौर से अपनी बुआ के बेटे मिथलेश कुमार (24) पुत्र नंदू के साथ बाइक पर निकला था। शक्तिफार्म में अपने रिश्तेदारों को कार्ड देने के बाद दोनों को रात में दिनेशपुर में रुककर बुधवार सुबह बिजनौर लौटना था।

बताया जा रहा है कि शक्तिफार्म से लौटते वक्त उनकी बाइक शहदौरा से कुछ दूरी पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई और दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट मौके पर पहुंचे और दोनों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया जहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस बीच उनके रिश्तेदार भी सीएचसी पहुंच गए। जानकारी के अनुसार दोनों ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन


इकलौता बेटा था देवकुमार
दिनेशपुर के हरदासपुर निवासी जगदीश ने बताया कि उनके रिश्तेदार देवकुमार की दो मई को शादी होनी थी। बरात हस्तिनापुर मेरठ जानी थी। वह अपनी बुआ के बेटे के साथ कार्ड देने आया था और दोनों को रात में उसके घर पर ही रुकना था। बताया कि देवकुमार परिवार में इकलौता बेटा था और उसकी दो बहन हैं। बताया कि मिथलेश उसकी बुआ का लड़का था। मिथलेश का एक भाई और दो बहन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें