खटीमा। राज्य स्तरीय टीम में राना थारु किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीपुर बिचवा के चार छात्रों का चयन हुआ है। 16 से 19 अक्तूबर तक राजकीय इंटर कॉलेज खदरी डोईवाला देहरादून में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा। राज्य स्तरीय टीम में राना थारु किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीपुर बिचवा के चार छात्रों प्रिंस राना, आयुष चौथिया, हर्षित बोरा और दीपांश राना आदि हैं। प्रधानाध्यापक डॉ. योगेश चंद्र जोशी, प्रशिक्षक गोबिंद गिरि और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित बच्चों को बधाई दी। संवाद