फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: कंपनी के लिए निकली युवती डीडी चौक पर मिली बेसुध, हुई मौत; पुलिस ने जहर खाने की जताई आशंका

Thu, 21 May 2026 10:51 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर में सिडकुल कंपनी में काम के लिए निकली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में डीडी चौक पर बेसुध मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में सिडकुल कंपनी में काम के लिए निकली युवती संदिग्ध हालत में डीडी चौक पर बेसुध मिली। यातायात पुलिस की महिला कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर गईं जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे यातायात पुलिसकर्मी नीतू बिष्ट को डीडी चौक पर एक युवती बेसुध पड़ी हुई मिली। जिसे अपने सहयोगी के मदद से पुलिसकर्मी जिला अस्पताल लेकर गई जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मीनू पाल पुत्री महिपाल निवासी भरीगवां थाना शेरामऊ दक्षिण जिला शाहजहांपुर (यूपी) के रूप में हुई है।

मीनू पाल रुद्रपुर के शिमला बहादुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करती थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम और महिला उपनिरीक्षक पूनम रावत के साथ जिला अस्पताल आए और मामले की जांच शुरू की।

पूछताछ में मृतका की सहेली भावना तिवारी ने बताया कि मीनू पाल उसके साथ शिमला बहादुर में किराए के मकान में रहती थी। बुधवार सुबह वह खाना बनाकर ड्यूटी जाने की बात कहकर कमरे से निकली थी लेकिन कुछ देर बाद उसके बेसुध मिलने की सूचना मिली। वहीं, घटनास्थल पर मृतका के जीजा के मित्र अरुण कुमार मौजूद थे जिनके माध्यम से शाहजहांपुर में रह रहे परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला जहर सेवन का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें