फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रील बनाने गए युवक की जलाशय में डूबने से मौत

Sun, 18 Aug 2024 04:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। अपने दो दोस्तों के साथ रील बनाने गए युवक की नानकमत्ता जलाशय में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को नगर के वार्ड नंबर 2 निवासी उवैस अंसारी (20) पुत्र मानु अंसारी अपने दो दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए नानकमत्ता जलाशय गया था।
विज्ञापन

दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार, वह रील बनाने के लिए जलाशय में कूदा था। फिर वह बाहर भी आ गया था लेकिन अचानक बेहोश होने के कारण दोबारा जलाशय में गिर गया। दोस्त उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें