फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Road Accident: सिडकुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

Tue, 14 Apr 2026 05:02 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो

सार

नैनीताल हाईवे पर सिडकुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईवे पर सिडकुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर वोल्टास चौक के पास एक 35 वर्षीय युवक सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन युवक के सिर को कुचलते हुए फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें