फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नेपाल से लौट रहे युवक को डंपर ने कुचला, साथी गंभीर

Sun, 24 Mar 2024 03:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। नेपाल से लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई और बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इस्लाम नगर निवासी अयूब (43) पुत्र मो. अहमद और हसीब (34) पुत्र लतीफ शनिवार दोपहर को नेपाल से लौट रहे थे। हसीब बाइक चला रहा था, जबकि अयूब पीछे बैठा था। तभी बनबसा थाना क्षेत्र में जगबूडा पुल के पास तेज गति से डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे अयूब की मौत हो गई और हसीब गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल हसीब का खटीमा उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अयूब की 15 साल की एक पुत्री है। परिजनों ने बताया कि अयूब मवेशियों का कारोबार करता था। उसकी इस्लाम नगर में डेयरी भी है। शनिवार को भी दोनों मवेशियों के कारोबार के संबंध में नेपाल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, खटीमा में चकरपुर चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें