फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कर्ज न चुकाने के दबाव में युवक ने लगाई फांसी

Wed, 11 Sep 2024 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। किशनपुर रेंज के जंगल से एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि युवक ने कर्ज नहीं चुकाने के दबाव में आत्महत्या की है।
विज्ञापन

गांव बैकुंठपुर निवासी शंभू सरकार (35) पुत्र तेजेन सरकार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। करीब तीन माह पहले मशीन में काम करने के दौरान उसकी उंगली कट गई। इस वजह से उसका काम छूट गया। परिजनों के अनुसार उस पर कर्ज था, जिसे नहीं चुका पाने के कारण वह अवसाद में रहने लगा। रविवार को इसी को लेकर परिजनों से हुए विवाद के बाद वह चला गया। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। रविवार को जंगल में गईं महिलाओं ने उसका शव को पेड़ से लटका देखा।

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक शंभू का विवाह 10 साल पहले किच्छा के दरऊ निवासी ज्योत्सना से हुआ था। उसकी चार बेटियां हैं। सबसे छोटा बेटी महज आठ महीने की है। शंभू की मौत की सूचना से पत्नी और चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


कर्ज ना चुकाने पर केस करने की दी थी धमकी

शक्तिफार्म। परिजनों ने बताया कि एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने शंभू को कर्ज न चुका पाने पर केस दर्ज करने की धमकी दी थी। बताया की हाथ कटने के कारण वह कार्य करने में असमर्थ हो रहा था। साथ ही, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से मिली धमकी से वह अत्यधिक अवसाद में आ गया। इन्हीं कारणों के चलते रविवार को उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें