रुद्रपुर। एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फंदे से लटका मिला। आनन फानन में युवक को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम भैंसोली रानीखेत निवासी राजेंद्र जलाल (38) अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे कार्तिक के साथ जयनगर में किराए पर रहता था। वह ज्योलीकोट में एक होटल में नौकरी करता था। बुधवार सुबह राजेंद्र अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। पत्नी की सूचना पर मकान मालिक और मोहल्ले के लोग राजेंद्र को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। संवाद