फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टावर के ऊपर चढ़ा युवक, पुलिस ने लिया हिरासत में

Mon, 13 Mar 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
टावर पर चढ़ने वाले युवक को हिरासत में लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जसपुर। एक युवक के मोबाइल टावर चढ़ने से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को कानूनी कार्रवाई करने नहीं करने का आश्वासन देकर नीचे उतार लिया। युवक के नीचे उतरने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को सुभाष चौक के पास स्थित मोबाइल के टावर पर सुभाष कॉलोनी निवासी सुभाष उर्फ चाइनीस (26) चढ़ गया है। यह टावर बीते तीन वर्षों से बंद पड़ा है। तहसीलदार पूनम पंत, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल पीसी दानू , अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र सहित तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और युवक से नीचे उतरने का अनुरोध करने लगे। देखते-देखते टावर के पास नगरवासियों का जमावड़ा लग गया। युवक पुलिस प्रशासन के सामने तरह-तरह की मांगें करने लगा। उसने कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने आदि मांग की। पुलिस के उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के आश्वासन दिया, जिस पर वह लगभग दो घंटे बाद नीचे उतर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। युवक के परिजनों ने बताया कि सुभाष उर्फ चाइनीस 8 वर्ष पूर्व भी मोबाइल टावर पर चढ़ा था। युवक नशे का आदी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने, अशांति फैलाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

13केएसपी11पी... जसपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक सुभाष चाइनीस। संवाद
13केएसपी12पी.. टावर पर चढ़ने वाले युवक को हिरासत में लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें