फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मशक्कत के बाद नीचे उतारा

Thu, 28 Mar 2024 05:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक युवक बुधवार को करबला मैदान, अल्ली खां के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटे भर की मशक्कत के बाद उसे उतारा जिस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बांसफोडान चौकी क्षेत्र के एक मोबाइल टावर पर दोपहर में क्षेत्र निवासी युवक चढ़ गया। लोगों ने उसे उतरने को कहा लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने भी काफी प्रयास किया लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं हुआ। काफी देर बाद किसी तरह से उसे टावर से उतारा जा सका। सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि युवक को टावर से सकुशल उतार लिया गया है। बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान है और उसके परिजनों को भी उसे अकेला न छोड़ने की हिदायत दी गई है। संवाद
विज्ञापन


फोटो 11पी। मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारते पुलिसकर्मी और अन्य लाेग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें