फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रामपुर रोड पर चल रहा पीला पंजा, दहशत में बाजपुर वासी

Thu, 19 Jun 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। राज्य सीमा से सटे यूपी क्षेत्र में रामपुर-बाजपुर मार्ग पर नरपतनगर, बिजारखाता में सड़क के बीच से 65 फुट की परिधि में अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है। इससे बाजपुर शहर के व्यापारियों सहित अन्य नागरिक सहमे हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि यूपी के स्वार और टांडा क्षेत्र में दोनों कस्बों में बाइपास बनाने के लिए धनराशि मंजूर की गई है। इसी तर्ज पर बाजपुर में हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर भी बाइपास का निर्माण कराया जाएगा। मुख्य मार्ग पर लोनिवि की ओर से 55 और 50 फुट की परिधि में आने वाले सभी दुकानदारों को नोटिस भेजे गए हैं। बीते दिनों एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा ने पुलिस, पालिका की संयुक्त टीम के साथ मुख्य मार्ग, रामराज रोड से सड़क किनारे लगने वाले फड़ और ठेलों को हटाया था। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापारियों में संशय बना है। इसको लेकर व्यापारी वर्ग चिंतित है। नगरी व्यापारी हैप्पी सूरी, विक्की, मतीन ने मुख्य मार्ग पर दोनों साइड बने नालों को परिधि मानक अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें