खटीमा। खटीमा उप जिला अस्पताल में कार्यरत एक्स-रे टेक्नीशियन का धारचूला (पिथौरागढ़) स्थानांतरण कर दिया गया है। इससे अस्पताल में एक्स-रे के साथ ही सिटी स्कैन का कार्य भी प्रभावित होने की आशंका है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने बताया कि खटीमा उप जिला अस्पताल में तैनात एक्स-रे टेक्नीशियन योगेंद्र त्रिवेदी का धारचूला स्थानांतरण हुआ है। फिलहाल वह अवकाश पर चल रहे हैं।